चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎. Amy Blankenship

Читать онлайн.
Название चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎
Автор произведения Amy Blankenship
Жанр Ужасы и Мистика
Серия
Издательство Ужасы и Мистика
Год выпуска 0
isbn 9788835427186



Скачать книгу

नृत्य में उनके अपने पीछे आने पर उसे कोई आपत्ति नहीं हुई। जब उसने अपनी पीठ पर नर्तकों के पिंजरे की ठंडी छुअन महसूस की, तो उसने ऊपर देखा, क्योंकि यह एक छोटे मंच पर रखा हुआ था। उसकी आँखें पिंजरे के अंदर वाले आदमी से टकराईं जिसने अपने साथ की लड़की को अधिकारपूर्ण मुद्रा में अपने गुटनों के नीचे दबा लिया था।

      जब उन दोनों की नज़रें एक दूसरे में अटक कर रह गईं, तो बाक़ी का सारा कक्ष जैसे धूमिल हो गया। जिस दृष्टि से वह उसे देख रहा था, उससे एनवी को लगा कि जैसे उसी ने समर्पण कर दिया हो। उसकी आँखें बर्फीले नीले रंग की थीं, जिनकी पुतलियों के चारों ओर एक मोटा सा काला घेरा था। उसने ऐसी चौंकाने वाली चुभती हुई आँखें पहले कभी नहीं देखी थीं। वह उनमें घंटों तक झांक सकती थी और फिर भी उसका जी न भरता, और इससे वह डर गई थी।

      उसके देखने के ढंग से एनवी को ऐसा लगा कि जैसे वह जानता था कि वह बिना कपड़ों के कैसी लगती थी। जिस तरह उसकी आँखें उसके बदन पर रेंग रही थीं और कुछ स्थानों पर अटक रही थीं.... इससे उसे ऐसा लगा जैसे कि उसके हाथ उन विशिष्ट स्थानों को छू रहे हैं। उसका मन हुआ कि वह अपने को पिंजरे की सलाखों में फेंक दे और उससे विनती करे कि वह उसके साथ सख्ती बरते और यह इच्छा उसे डराने के लिए काफी थी।

      सम्मोहित कर लेने वाली दृष्टि से एक झटके में नज़र हटा कर एनवी ने खुद को याद दिलाने की कोशिश की कि वह जब चाहे, डांस फ्लोर से जा सकती है।

      ट्रेवर को मज़ा नहीं आ रहा था, हालांकि उसने नृत्य के बहाव के साथ बहने और जितना संभव था उतना घुल-मिल जाने की कोशिश की थी, लेकिन सुंदर लड़कियां और डांस उसके यहाँ होने के वास्तविक कारण नहीं थे। उसने पिंजरे वाले आदमी पर अपनी नज़रें जमा रखी थीं, क्योंकि वही उसका असल निशाना था।

      उस आदमी का नाम डेवन सैंटोस था, और केली फॉस्टर के साथ देखा गया आखिरी शख्स वही था; वही 20 वर्षीय लड़की, जो पिछले हफ्ते