सात ग्रह. Massimo Longo E Maria Grazia Gullo

Читать онлайн.
Название सात ग्रह
Автор произведения Massimo Longo E Maria Grazia Gullo
Жанр Зарубежное фэнтези
Серия
Издательство Зарубежное фэнтези
Год выпуска 0
isbn 9788835422433



Скачать книгу

ी थी तीसरा अध्याय प्राणी की त्वचा पर पड़ी झुर्रियां उसकी आँखों और मुंह का पता बता रही थीं। चौथा अध्याय एक बौना सैन्य अधिकारी पाँचवाँ अध्याय इतनी सुंदर नींद छठा अध्याय उसने उसे वैसे ही गले लगाया जैसे कोई बाप अपने बेटे को गले लगाता है सातवाँ अध्याय यह कभी न खत्म होने वाली दूरी मुझे मारे डाल रही है आठवाँ अध्याय प्रहारक ने रेवेल को मारा नवां अध्याय पर के सिरे पर मौजूद काँटा उसे चुभ रहा था दसवां अध्याय एक बेहद स्वच्छ पानी का तालाब ग्यारहवाँ अध्याय घमासान युद्ध के बीच ऐसी सुंदरता बारहवाँ अध्याय वह घोषणा कक्ष के अंदर फट पड़ा तेरहवाँ अध्याय उसने उसकी ओर घूरना आरंभ किया। उसके हाथ काँप रहे थे चौदहवाँ अध्याय क्या हमारे पास आग बुझाने लायक पानी है? पंद्रहवाँ अध्याय रुएग्रा के चारों ओर हर चीज़ काँप रही थी। सोलहवां अध्याय आकाश में एक अकेली आतिशबाज़ी सत्रहवाँ अध्याय वे अपने कवचों में सिमटे हुए वे खुशी से चिल्ला रहे थे

      प्रथम अध्याय

      खामोशी का समुद्र

      जनरल रुएग्रा अपने कक्ष में मौजूद एक बड़े से सुराख से आकाश को घूर रहा था। केआईसी 8462852 के सम्पूर्ण ग्रह मण्डल को और इसके सातों ग्रहों को उनकी कक्षाओं में देखना मनोहर था। अभी वह उनमें से सिर्फ पाँच को ही देख पा रहा था: कैरीमिया, उसकी अपनी जन्मभूमि, जिस पर पहले ही एक धूसर वातावरण था, जिसका अर्थ था कि इसका जन्म ही नेतृत्व की स्थिति के लिए हुआ था; नीला और करामाती मेड्यूसा, जो वैसा ही चुम्बकीय एवं खतरनाक था, जैसे इसके निवासी; ओरिया, जो चाँद के जैसा छोटा और बंजर था, और अपने सूरज की रौशनी को प्रतिबिम्बित करने के कारण सफ़ेद था। ओरिया से कुछ ही दूरी पर चमकीला हरा छठा ग्रह था, जो सभी ग्रहों में सामाजिक तथा तकनीकी तौर पर सबसे विकसित था; और अपने गुलाबी वातावरण वाला यूमेनाइड, जो उतना ही मनोहर था, जितने सुंदर इसके निवासी थे।

      जल्दी ही यह सब एनिकों की संपत्ति बनने वाला था, और उसे सर्वोच्च नेता के रूप में चुना गया था। उसे सिर्फ धैर्य के साथ अपनी योजना को पूरा करना था: उसके हाथों में मौजूद चर्मपत्र के द्वारा हर कोई उसकी इच्छा के आगे सर झुकाने वाला था तथा हर चीज उसकी संपत्ति बनने वाली थी।

      जनरल रुएग्रा अपने कक्ष में मौजूद बड़े से सुराख से अन्तरिक्ष को घूर रहा था और वह अपने अंदर सर उठाती हुई शक्ति की भूख को महसूस कर रहा था। एनिक सभ्यता की बुनियाद पड़े यह 7692वाँ वर्ष था।

      रुएग्रा अपने यश और वैभव के सपने से अकस्मात ही जगा। अन्तरिक्ष यान किसी चीज से टकरा गया था: वे बोनोबो छल्लों को पार कर रहे थे। बेहतर था कि वह नियंत्रण तल पर जा कर देखे कि क्या हुआ है। हालांकि ग्रह पर उतरना एक सामान्य प्रक्रिया थी, लेकिन फिर भी कभी भी कुछ भी हो सकता था।

      जैसे ही उसने नियंत्रण तल पर प्रवेश किया उसके अधीनस्थों ने उसका स्वागत किया।

      प्रक्रिया उतनी आसानी से नहीं हो पा रही थी, जैसी उनकी योजना थी: जैसा उसको डर था, किसी चीज़ ने यान को टक्कर मारी थी।

      “एरिया 8 को नुकसान पहुंचा है जनरल। एक चट्टान ने हमें टक्कर मारी है।” कप्तान ने तुरंत ही सूचना दी।

      “क्षेत्र को फौरन अलग कर दो और उसे छोड़ कर आगे बढ़ो।”

      कप्तान ने निर्दिष्ट क्षेत्र में निकासी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया:

      “क्षेत्र को फौरन खाली कर दो....

      इसे अलग कर दो, बिलकुल वक़्त बर्बाद मत करो।”

      कर्मचारियों ने तुरंत आदेश पर अमल किया। किसी ने भी रूएग्रा को यह बताने की हिम्मत नहीं की कि यह कदम कई सैनिकों की जान की कुर्बानी ले लेगा।

      क्षेत्र को बाकी के यान से अलग करने वाली दीवार को बंद